nls-logo

बादाम का दूध और नारियल का दूध

बादाम का दूध (एक-दो व्यक्तियों के लिए)

सामग्री : – 6-8 बादाम भीगे हुए, चार मगज- एक चम्मच

(भीगे हुए),गुढ़ (बिना मसाले का) / देसी खांड, खजूर अथवा (भीगी हुई) |

विधि :- भीगे हुए बादाम एवं मगज मिक्सी में बारीक़ पीस लें | उसमे देसी खांड/ बिना मसाले का गुढ़/खजूर

/अंजीर दाल दे | फिर उसे मारकिन(पतला सूती कपड़ा) में से छान ले | यदि गरम दूध पीना हो तो गरम पानी और ठंडा दूध पीना हो तो मटके/ सौराह का पानी मिला लें | ताजा  दूध पीने के लिए तैयार है |

नारियल का दूध (एक दो व्यक्तियों के लिए)

सामग्री : कच्चे नारियल की गिरी-एक नारियल का चौथा भाग,

देसी खांड / बिना मसाले का गुढ़ |

विधि : कच्चे नारियल की गिरी को कदूकस कर लें | कसा हुआ नारियल व् थोड़ा सा पानी डाल कर उसे बिलकुल बारीक़ पीस लें | फिर उसे मारकिन (पतला सूती कपड़ा) में से छान लें | यदि गरम दूध पीना हो तो उसमे गरम पानी और यदि ठंडा दूध पीना हो तो मटके सुराई का पानी डाल दे | उसमे देसी खांड या बिना मसाले

का गुढ़ मिला दें | ताजा दूध पीने के लिए  तैयार है |

विशेष : यदि चाहे तो नारियल पीसते समय उसमे भीगे हुए चार

मगज/भीगे हुए तिल/खजूर/भीगी हुई किशमिश / भीगी हुई अंजीर डाल दे |

Reach Us

Contact No. 9870291634, 9870291635
Email : nls@naturallifestyle.in
Copyright © 2020, All Rights Reserved. Natural Life Style
Instagram
Facebook
YouTube
×
×

Cart