लू से कैसे बचें? घर पर ही करें ये 7 प्राकृतिक उपाय...

गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ी समस्या होती है लू लगना। तेज धूप, गरम हवा और शरीर में पानी की कमी मिलकर स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। यदि समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह स्थिति गंभीर भी हो सकती है। इसलिए यह जानना बहुत आवश्यक है कि 'लू से कैसे बचें' और कौन से 'लू का घरेलू उपाय' अपनाकर हम अपने शरीर को सुरक्षित रख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ सरल प्राकृतिक उपायों से हम घर पर ही इसका बचाव कर सकते हैं।

लू क्या होती है ?

जब शरीर अत्यधिक गर्म हो जाता है और स्वयं को ठंडा नहीं कर पाता, तब लू लगने की स्थिति बनती है। अधिक समय तक धूप में रहने, पानी कम पीने या शरीर में गर्मी बढ़ने से यह समस्या उत्पन्न होती है।

इसके लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:

♦ सिर दर्द होना
♦ चक्कर आना
♦ अत्यधिक प्यास लगना
♦ शरीर में कमजोरी महसूस होना
♦ बेचैनी या थकान

ऐसी स्थिति से बचने के लिए पहले से ही सावधानी रखना आवश्यक है।

लू से कैसे बचें?

यदि आप सच में जानना चाहते हैं कि लू से कैसे बचें, तो सबसे पहले अपनी दिनचर्या में कुछ आवश्यक बदलाव करने होंगे।

♦ तेज धूप में बाहर जाने से बचें
♦ सिर और शरीर को ढककर बाहर निकलें
♦ खाली पेट घर से बाहर न जाएं
♦ शरीर में पानी की कमी न होने दें

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से लू से बचाव संभव है।

घर पर ही करें प्राकृतिक उपाय

अब हम जानते हैं कुछ ऐसे ‘लू का घरेलू उपाय’, जिन्हें आप आसानी से घर पर ही अपना सकते हैं।

1. पेठे का रस पिएं

पेठा (लौकी) शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला एक प्राकृतिक साधन है।

कैसे करें:
पेठे को धोकर उसका रस निकाल लें और सुबह खाली पेट एक गिलास पिएं।

यह शरीर की गर्मी को कम करता है और शरीर को अंदर से ठंडा बनाए रखता है। यह उपाय बहुत सरल है और ‘लू से कैसे बचें’ इसका प्रभावी तरीका है।

2. नारियल पानी पिएं

नारियल पानी शरीर को ठंडक प्रदान करता है और पानी की कमी को पूरा करता है।

कैसे करें:
दिन में एक या दो बार ताजा नारियल पानी पिएं।

यह शरीर को तरोताजा रखता है और कमजोरी से बचाता है। यह एक आसान और प्रभावी ‘लू का घरेलू उपाय’ है।

3. सब्जियों का रस पिएं

गर्मियों में ये लू का घरेलू उपाय, सब्जियों का रस शरीर को ठंडा रखने में सहायक होता है।

कैसे करें:
लौकी, खीरा या तोरी को पानी के साथ पीसकर उसका रस तैयार करें और दिन में एक बार पिएं।

यह शरीर की गर्मी को कम करता है और पानी की कमी को दूर करता है।

4. पेट पर ठंडी पट्टी रखें (वेट एब्डॉमिनल पैक)

पेट पर ठंडी पट्टी रखना भी बहुत लाभकारी होता है।

कैसे करें:
एक कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर पेट पर बांध लें और 20 मिनट तक रखें।

यह शरीर की अंदरूनी गर्मी को कम करता है और पाचन को भी सुधारता है।

5. सुबह ठंडी और हवादार जगह पर रहें

गर्मियों में शरीर को आराम देना बहुत आवश्यक है।
• दोपहर के समय बाहर न निकलें
• ठंडी, हवादार और खुले स्थान पर रहें
• अधिक परिश्रम से बचें

यह उपाय सरल है, लेकिन बहुत प्रभावी है।

6. हल्के और सूती कपड़े पहनें

गर्मियों में कपड़ों का चुनाव भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।

• हल्के रंग के कपड़े पहनें
• सूती कपड़ों का उपयोग करें
• शरीर को ढककर रखें

इससे शरीर में हवा का संचार बना रहता है और गर्मी कम लगती है।

7. Non-violent Enema

 

प्राकृतिक चिकित्सा की एक सरल और सुरक्षित प्रक्रिया है,
यह शरीर से toxins निकालने, पाचन सुधारने और शरीर को ठंडा रखने में सहायक होता है।

लू लगने पर क्या करें?

यदि किसी को लू लग जाए, तो तुरंत ये उपाय करें:

उसे खुली या हवादार जगह पर ले जाएं
पेट व माथे पर ठंडी पट्टी रखें

यह उपाय स्थिति को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।

कुछ आवश्यक सावधानियां

• शरीर में पानी की कमी न होने दें
• केवल प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करें
• अत्यधिक गर्मी से बचें
• समय-समय पर विश्राम करें

गर्मी या लू लगने से बचने के लिए CHEMICALS वाले COLD DRINKS , Aeroated Drinks और artificial flavoured Juices पीने की बजाय ताजा नींबू पानी, घर के बने ताजे फलों के juice , नारियल पानी कच्ची सब्जियों के जूस जैसे सफेद पेठा , खीरा का जूस पिएं।

निष्कर्ष

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि ‘लू से कैसे बचें। यदि आप नियमित

रूप से पेठे का रस, नारियल पानी, सब्जियों का रस और प्राकृतिक चिकित्सा उपाय अपनाते हैं,

तो आप आसानी से अपने शरीर को सुरक्षित रख सकते हैं।

ये सभी ‘लू का घरेलू उपाय’ सरल, सुरक्षित और प्रभावी हैं। थोड़ी सी सावधानी और सही

दिनचर्या अपनाकर आप लू से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

Scroll to Top