प्राकृतिक तरीके से वजन कम करें, नेचुरोपैथी डाइट चार्ट, सही तरह से फास्टिंग और 10 आसान टिप्स

Natural weight loss

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान की वजह से वजन बढ़ना एक बहुत बड़ी परेशानी बन गया है। वजन घटाने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, महंगी दवाइयां खाते हैं या भूखे रहने लगते हैं। लेकिन इन सब चीजों से शरीर कमजोर हो जाता है। अगर आप बिना किसी दवाई के और हमेशा के लिए फिट होना चाहते हैं, तो आपको प्राकृतिक तरीके से वजन कम करें के रास्ते पर चलना चाहिए। हमारा मानना है कि मोटापा मतलब शरीर में गंदगी जमा है। गलत खानपान की वजह से शरीर में चर्बी जमा होती जाती है। जब हम सही खाना खाते हैं, तो शरीर इस मतलब फालतू चर्बी को खुद ही बाहर निकाल देता है। आइए जानते हैं एक साधारण वेट लॉस डाइट प्लान, नेचुरोपैथी डाइट चार्ट और इंटरमिटेंट फास्टिंग के बारे में।

नेचुरोपैथी डाइट चार्ट (Nature Cure Diet Chart)

वजन घटाने के लिए आपको भूखे रहने की जरूरत नहीं है, बस, ये समझना है कि कब खाना है? क्या खाना है? कैसे खाना है?

सुबह (उठने के बाद)

BED TEA या कॉफी की जगह 1 गिलास पेठे का जूस (Vegetable Juice – सफेद कद्दू / Ash Gourd), Vegetable Juice या नारियल पानी पीएं। यह पेट की चर्बी को काम करने में सबसे ज्यादा मदद करता है।

Breakfast

पेट भर कर मौसम के फल खाने हैं।

दोपहर का खाना (Lunch)

खाना खाने से पहले 1 बड़ा कटोरा कच्चा सलाद (जैसे खीरा, टमाटर, गाजर, चुकंदर) खाएं। इसके बाद चोकर वाली आटे की रोटी और बिना ज्यादा तेल-मसाले की उबली हुई हरी सब्जी खाएं।

शाम का नाश्ता

अगर शाम को भूख लगे तो चाय की जगह कोई भी एक मौसमी फल खाएं या थोड़ा सा कच्चा नारियल खाएं।

रात का खाना (Dinner)

रात का खाना शाम 7 बजे से पहले खा लें। खाने में उबली हुई सब्जियां, मिक्स वेजीटेबल सूप या थोड़े से फल लें। रात का खाना जितना हल्का होगा, वजन उतनी ही तेजी से कम होगा।

वजन घटाने का जादुई तरीका – इंटरमिटेंट फास्टिंग
वजन घटाने का जादुई तरीका - इंटरमिटेंट फास्टिंग

प्राकृतिक तरीके से वजन घटाने में इंटरमिटेंट फास्टिंग (समय पर उपवास करना) सबसे ज्यादा असरदार है। इसमें आपको कोई खास खाना छोड़ना नहीं होता, बस खाना खाने का समय बदलना होता है।

इसे करने का नियम

दिन के 24 घंटों में से 14 से 16 घंटे तक आपको कुछ नहीं खाना है (इसे फास्टिंग विंडो कहते हैं) और बाकी के 8 से 10 घंटों के बीच में ही आपको अपना खाना खाना है।

उदाहरण के लिए

अगर आप रात का खाना शाम 7 बजे खा लेते हैं, और अगली सुबह का breakfast 9 या 11 बजे तक करते हैं तो इस बीच आप सिर्फ पानी या पेठे का जूस या नारियल पानी ले सकते हैं।

जब आप इतने घंटों तक शरीर को बाहर से खाना नहीं देते, तो पेट को आराम मिलता है। ऐसे में हमारे शरीर को अंदर जमा पुरानी चर्बी और गंदगी को बाहर फेंकने का मौका मिलता है, जिससे पेट की चर्बी बहुत तेजी से कम होती है।

प्राकृतिक तरीके से वजन घटाने के 10 आसान टिप्स

इस वेट लॉस डाइट प्लान के साथ अगर आप इन 10 आसान बातों का ध्यान रखेंगे, तो मोटापा बहुत जल्दी दूर हो जाएगा:
प्राकृतिक तरीके से वजन घटाने के 10 आसान टिप्स

1. सच्ची भूख लगने पर ही खाएं

सिर्फ समय हो गया है या टीवी देखते हुए स्वाद के चक्कर में खाना बंद करें। जब पेट में असली भूख लगे, तभी खाएं।

2. पानी पीने का सही समय

खाना खाने से आधा घंटा पहले और खाना खाने के एक से डेढ़ घंटे बाद तक पानी बिल्कुल न पीएं। खाते समय पानी पीने से पाचन कमजोर हो जाता है और पेट बाहर निकलने लगता है।

3. सफेद चीजों से दूरी बनाएं

चीनी, मैदा और सफेद नमक को अपनी रसोई से हटा दें। इनकी जगह गुड़, धागे वाली मिश्री, सेंधा नमक और कच्ची घानी (सरसों या नारियल) तेल का इस्तेमाल करें।

4. हफ्ते में एक दिन बिना पका खाना

हफ्ते में एक दिन ऐसा रखें जब आप गैस पर पका हुआ खाना न खाएं। उस दिन सिर्फ कच्चे फल, सलाद और जूस पर रहें। इससे शरीर के अंदर की पूरी सफाई हो जाती है।

5. सुबह की धूप लें

रोज सुबह 20 से 30 मिनट धूप में जरूर बैठें। धूप मिलने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म (खाना पचाने की शक्ति) तेज होता है, जिससे वजन घटता है।

6. खाने को खूब चबाकर खाएं

खाने के हर निवाले को कम से कम 32 बार चबाएं। खाना मुंह में ही पानी की तरह बन जाना चाहिए। इससे पेट पर अतिरिक्त चर्बी नहीं जमा होती।

7. चाय और कॉफी छोड़ें

दूध और चीनी वाली चाय या कॉफी शरीर में एसिड बनाती है। इसकी जगह आप नींबू-पानी, नारियल पानी या हर्बल tea पी सकते हैं।

8. शाम 7 बजे के बाद नो फूड

सूरज डूबने के बाद हमारे पेट की पाचन शक्ति धीमी हो जाती है। इसलिए रात को देर से खाया गया खाना पचने के बजाय चर्बी बन जाता है। रात का खाना जल्दी खाएं।

9. तनाव और चिंता से दूर रहें

जब हम ज्यादा टेंशन लेते हैं, तो शरीर में ऐसे हार्मोन बनते हैं जो पेट की चर्बी को बढ़ाते हैं। इसलिए खुश रहें और अच्छी नींद लें।

10. सक्रिय रहें (Active रहें)

सुबह-शाम खुली हवा में टहलें, योग करें और गहरी सांसें लें। ताजी हवा मिलने से शरीर का फैट प्राकृतिक रूप से बर्न होता है।

आखिरी बात (Conclusion)

वजन बढ़ना सिर्फ हमारी गलत आदतों का नतीजा है। जैसे ही आप इस आसान नेचुरोपैथी डाइट चार्ट को अपनाएंगे, इंटरमिटेंट फास्टिंग करेंगे और इन 10 आसान टिप्स को मानेंगे, आपका वजन अपने आप कम होने लगेगा। आज ही से कृत्रिम तरीकों को छोड़ें और प्राकृतिक जीवन को अपनाएं।

Scroll to Top