शरीर की प्राकृतिक सफाई (Detox) - 10 आसान और प्राकृतिक तरीके

Natural Life Style का एक सीधा सिद्धांत है — "भोजन ही औषधि है और हमारा शरीर स्वयं अपना चिकित्सक है।" आजकल के गलत खान-पान, प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से हमारे शरीर के अंदर गंदगी (Toxins) जमा होने लगती है। जब यह गंदगी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो हमें थकावट, सुस्ती और पेट की समस्याएं होने लगती हैं। आचार्य मोहन गुप्ता जी के अनुसार, पका हुआ भोजन पचने में बहुत ऊर्जा लेता है। इसलिए नाश्ते में अनाज खाने के बजाय केवल ताजे मौसमी फल खाएं। ये फल Best Foods for Detox की श्रेणी में आते हैं, जो पेट को आराम देते हैं और सफाई की प्रक्रिया शुरू करते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि शरीर को प्राकृतिक रूप से कैसे डिटॉक्स करें, यानी बिना किसी महंगी दवा के घर पर ही शरीर की प्राकृतिक सफाई कैसे करें, तो यह ब्लॉग आपके लिए है। प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक आचार्य डॉ. मोहन गुप्ता (Natural Life Style) के अनुसार, "हमारा शरीर अपनी सफाई और इलाज खुद कर सकता है, बस हमें सही प्राकृतिक जीवनशैली अपनानी होती है।" आइए बहुत ही सरल भाषा में समझते हैं कि प्राकृतिक नियमों की मदद से शरीर को अंदर से साफ और स्वस्थ कैसे रखा जाए।
शरीर में गंदगी जमा होने के संकेत (Signs Your Body Needs Detox)
- शरीर में एक समान गरमाहट रहना।
- शरीर में हल्केपन का अनुभव होना।
- तेज भूख लगना।
- गहरी निद्रा आना।
- मन में प्रसन्नता रहना।
- सुख का अनुभव होना।
- शरीर में आंतरिक क्रियाओं को करने की पर्याप्त क्षमता होना।
- कार्य करने में आलस्य न होना।
- उचित समय पर निष्कासक अंगों से मल का उचित प्रकार से और उचित मात्रा में निष्कासन होना।
प्राकृतिक तरीके से बॉडी डिटॉक्स करने के 10 आसान नियम
प्राकृतिक जीवनशैली (Natural Lifestyle) में सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से करने के बजाय स्वस्थ natural detox drinks से करने की सलाह दी जाती है:
- सफेद पेठे का रस (Ash Gourd Juice)-सुबह खाली पेट 1 गिलास आंतों में जमा पुरानी गंदगी को बाहर निकालता है।
- नारियल पानी– यह शरीर को तुरंत ठंडक और जरूरी मिनरल्स देता है। प्यास लगने पर ताज़ा पानी ( मिट्टी के घड़े का पानी ) पिएं।
- मौसम की कच्ची सब्ज़ियों – के जूस, नाश्ते में ताजे फल खाएं (Best Foods for Detox)
- खाने- में सलाद और कच्चा भोजन बढ़ाएं
- सलाद – दोपहर के खाने में पका हुआ भोजन खाने से पहले एक बड़ी प्लेट भरकर कच्चा सलाद, गर्मियों में टमाटर, गाजर, चुकंदर और सर्दियों में मूली, फूलगोभी खीरा खाएं। सलाद में मौजूद फाइबर आंतों की झाड़ू की तरह सफाई करता है।
- पेट पर गीली पट्टी लगाएं –एक साफ सूती कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर अपने पेट पर 20-25 मिनट के लिए बांधें (Wet Pack)। इससे पेट की तरफ खून का बहाव बढ़ता है और पाचन सुधरता है।
- रात का खाना 7 बजे से पहले खाएं – सूर्य छिपने के बाद हमारी पाचन शक्ति धीमी हो जाती है। इसलिए रात का खाना जितना जल्दी और हल्का (जैसे सूप या उबली सब्जी) खाएंगे, पेट को रात भर में शरीर की मरम्मत करने का उतना ही ज्यादा समय मिलेगा।
- 12 से 14 घंटे का उपवास (Fasting) रखें – रात के खाने और अगले दिन के पहले भोजन के बीच कम से कम 12 से 14 घंटे का अंतर रखें। जब आप पेट को लगातार भरने के बजाय थोड़ा खाली रखते हैं, तो शरीर अपनी बची हुई ऊर्जा से अंदर जमी पुरानी गंदगी को साफ करता है।
- पसीना बहाएं और धूप लें – रोजाना 20-30 मिनट सुबह की हल्की धूप में बैठें और थोड़ा टहलें या योग करें। पसीना आने से त्वचा के रोमछिद्रों के रास्ते टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।
- मीठा और पैकेट बंद खाना बंद करें – चीनी, मैदा, बिस्किट, नमकीन और जंक फूड लिवर पर बहुत ज्यादा बोझ डालते हैं। अगर आप सच में जानना चाहते हैं कि how to detox your body naturally, तो सबसे पहले इन प्रोसेस्ड चीजों से दूरी बनाएं।
मानसिक तनाव कम करें (Mental Detox)
Meditation – शरीर की सफाई के साथ–साथ मन की सफाई भी जरूरी है। ज्यादा तनाव लेने से शरीर में नुकसानदायक हार्मोन्स बनते हैं। रोज 10 मिनट ध्यान (Meditation) करें और गहरी सांसें लें।
Spinal Tub Bath – हमारा पूरा नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) रीढ़ की हड्डी यानी स्पाइनल कॉर्ड से जुड़ा हुआ है। जब हम रीढ़ की हड्डी को spinal bath के माध्यम से विशेष तापमान देते हैं, तो शरीर के सभी चक्र और नसें एक्टिवेट हो जाती हैं। यह शरीर से Toxins को बाहर निकालने का सबसे सरल माध्यम है।
स्पाइनल बाथ टब के लाभ (Benefits of Spinal Bath Tub)
- अनिद्रा(Insomnia): जिस व्यक्ति को नींद की गोलियां खाकर भी नींद नहीं आती, उसे टब में लेटने से नींद आ जाती है।
- महिलाओं के रोग: महिलाओं में Periods Pain, Scanty Flow, Overflow, Periods disorders, Hormonal Imbalance, Infertility (fallopian tube की blockage खोलने में) अत्यंत लाभकारी है।
- दर्दऔर माइग्रेन: कमर दर्द, Migraine, Cervical pain में फायदेमंद।
- किडनीसे संबंधित रोग:- किडनी से संबंधित रोगों में – जैसे kidney stone, kidney creatinine बढ़ा होने में अद्भुत परिणाम देता है।
- पेटऔर पाचन संबंधी समस्या:- Piles, Fissure, IBS, constipation, Gas, Acidity में तो टब में लेटना रामबाण इलाज है।
- NON-VOILENT PRANAYAM–आचार्य डॉ. मोहन गुप्ता (Natural Life Style) के अनुसार, सांसों के साथ कोई ज़बरदस्ती न करना ही अहिंसक प्राणायाम है। इसमें सांस को तेजी से खींचने, झटके देने या जबरन रोकने का सख्त निषेध है।
अहिंसक प्राणायाम करने का तरीका –
- शांत स्थान पर कमर सीधी करके सहजता से बैठें।
- नाक से बहुत ही धीमी, गहरी सांस लें।
- बिना रोके, उतनी ही शांति व सहजता से सांस बाहर छोड़ें।
- प्रमुख लाभ– यह फेफड़ों व हृदय को सुरक्षित रखते हुए हाई बीपी, तनाव और अनिद्रा में तुरंत राहत देता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आपको किसी महंगी दवा या मुश्किल डाइटिंग की जरूरत नहीं है। जैसे ही आप अपने शरीर में signs your body needs detoxको पहचानते हैं, तुरंत अपनी जीवनशैली में सुधार करें। सुबह natural detox drinks से शुरुआत करें, अपने आहार में best foods for detox शामिल करें और natural healing के इन नियमों को अपनाएं। यह प्राकृतिक जीवनशैली आपको न केवल रोगों से बचाएगी, बल्कि आपको हमेशा ऊर्जावान और तरोताजा भी रखेगी।
