कहीं आपकी चाय स्वास्थ्यनाशक तो नहीं? जानिए NLS Herbal Tea क्यों है आम चाय से बिल्कुल अलग और स्वास्थ्यवर्धक
सर्दियों के मौसम में सुबह-शाम गरम-गरम चाय की चुस्की लेने का मजा ही कुछ और है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस दूध-चीनी और पत्ती वाली चाय को आप स्वास्थ्यवर्धक समझकर रोज पी रहे हैं वह धीरे-धीरे आपके शरीर को अंदर से खोखला कर रही है? अगर ऐसा ही चलता रहा, तो रोजाना चाय के सेवन से आपको भविष्य में कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। हम आपको डरा नहीं रहे हैं और न ही आपको डरने कि कोई आवश्यकता है क्योंकि हम आपको चाय बंद करने के लिए बिल्कुल भी नहीं कह रहे है, हम तो आपको बस इतना बताना चाहते हैं कि जिस चाय के साथ आप अपने दिन की शुरुआत करते हैं कहीं वह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो नहीं हैं और अगर हानिकारक है भी तो इसका उपाय क्या है? इसका उपाय भी हम आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले जान लेते उस चाय के बारे में जिससे आप अपने दिन की शुरुआत करते हैं (जैसे- आम चाय, कॉफी, ग्रीन टी और ब्लैक टी) कहीं सच में आपकी चाय स्वास्थ्यनाशक तो नहीं?
1. चाय (Normal Tea) के नुकसान
हम अक्सर देखते हैं, लोग थकावट मिटाने या सिरदर्द ठीक करने के लिए चाय-कॉफी पीते हैं, लेकिन यह केवल एक भ्रम है, लत (Addiction) है। अगर एक बार आपको चाय की लत जाए और समय पर चाय न मिले तो आपको सिरदर्द या बेचैनी होने लगती है। दरअसल दूध और उबली हुई चायपत्ती का मिश्रण पेट में तेज एसिडिटी, गैस, और ब्लोटिंग पैदा करता है जिससे आपका पाचन तंत्र खराब हो जाता है। इतना ही नहीँ इस चाय के अनेकों नुकसान हैं जैसे –
- एक कप कड़क चाय पीते ही आपकी प्राकृतिक भूख मर जाती है।
- बाजार में मिलने वाली चाय की पत्तियाँ प्रोसेस्ड, केमिकल-युक्त और तामसिक होती हैं, जिससे याददाश्त कमजोर होना, अनिद्रा और जैसी समस्याएँ होती हैं।
- कई लोग सोचते हैं कि चाय पीने से शरीर में नई ताकत आती है जबकि ऐसा कुछ नहीं होता, बल्कि चाय तंत्रिका तंत्र (Nervous System) को उत्तेजित करके शरीर के ‘इमरजेंसी रिजर्व‘ (इम्यूनिटी व ऊर्जा भंडार) को समय से पहले खर्च कर देती है। परिणामस्वरूप आयु कम होती है।
2. ग्रीन टी और ब्लैक टी का सच
कुछ पढे-लिखे लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर दूध वाली चाय छोड़कर ग्रीन टी (Green Tea) या ब्लैक टी (Black Tea) पर शिफ्ट हो जाते हैं। लेकिन क्या वे ग्रीन टी (Green Tea) या ब्लैक टी (Black Tea) वाकिफ हैं?
- ब्लैक टी का सच: ब्लैक टी अत्यधिक प्रोसेस्ड और एसिडिक होती है, जो पाचन में जलन और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है।
- ग्रीन टी का सच: बाजार में उपलब्ध पैकेज्ड ग्रीन टी भी उसी चाय के पौधे (Camellia sinensis) से बनती है। यह भी तामसिक श्रेणी में आती है और इसमें कैफीन व निकोटीन जैसे उत्तेजक तत्व मौजूद होते हैं। लंबे समय तक पैकेज्ड ग्रीन टी पीने से भी एसिडिटी, लिवर पर दबाव और नसों की कमजोरी हो सकती है।
3. NLS Tea क्या है और यह क्यों सबसे अलग है?
Natural Life Style (NLS), एक रेजिस्टर्ड ट्रस्ट है जो प्राकृतिक चिकित्सा और बिना दवा के स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देता है। NLS Tea किसी भी नशीले या तामसिक पौधे से नहीं बनाई जाती है इसे प्रकृति की शुद्ध सात्विक पत्तियों और फूलों से तैयार किया जाता है। NLS Tea को आप घर पर खुद ही तैयार कर सकते हैं –
- यह 100% सात्विक और प्राकृतिक है।
- इसमें कैफीन, निकोटीन या किसी भी प्रकार के प्रिजर्वेटिव/केमिकल की मिलावट नहीं होती। इसलिए इसकी लत (addiction) नहीं लगती।
- ये क्लोरोफिल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। प्राकृतिक पत्तियों में मौजूद हरा क्लोरोफिल शरीर को वास्तविक स्फूर्ति, विषहरण (Detoxification) और चेहरे पर चमक प्रदान करता है।
- बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, इसे कोई भी दिन में कई बार बिना किसी साइड इफेक्ट के पी सकता है।
4. NLS Tea के 5 रेडी-टू-ड्रिंक फ्लेवर्स
अभी तक आपने एक ही प्रकार की चाय पी होगी लेकिन NLS आपके स्वाद और स्वास्थ्य की जरूरतों के कई बेहतरीन फ्लेवर्स में प्राकृतिक टी उपलब्ध कराता है, लेकिन हम यहाँ पर आपको 5 प्रकार की NLS Tea के बारे में बताएंगे। अब आपको सुबह सोचना पड़ेगा कि आज कौन-सी चाय पीनी है –
1. लेमनग्रास टी (Lemongrass Tea)
लाभ (Benefits):
- ये पाचन को बेहतर बनाती है।
- तनाव और चिंता से राहत दिलाती है।
- यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।
- विटामिन A और C की कमी को पूरा करती है।
2. हिबिस्कस फ्लावर टी (Hibiscus Flower Tea)
लाभ (Benefits):
- यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
- पाचन क्रिया सुधारती है और लिवर को मजबूत बनाती है।
- वजन का संतुलन बनाए रखने के लिए यह उत्तम चाय है।
3. ब्राह्मी टी (Brahmi Tea)
लाभ (Benefits):
- स्मरण शक्ति (Memory Power) को तेज करती है।
- मानसिक थकान को दूर करने के लिए यह एक शानदार नर्विन टॉनिक है।
- यह अंधरूनी सूजन को कम करती है और तनाव से राहत दिलाती है।
4. कढ़ी पत्ता टी (Curry Leaves Tea)
लाभ (Benefits):
- मीठी नीम से बनी यह चाय पाचन को बेहतर बनाती है।
- आंखों की रोशनी में सुधार करती है।
- कोलेस्ट्रॉल व अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करती है।
- यह बालों और त्वचा (Hair & Skin) के लिए भी बेहद गुणकारी है।
- खून को बढ़ाने (Anemia) के लिए लाभदायक है।
5. टेसू फ्लावर टी (Tesu Flower Tea)
लाभ (Benefits):
- टेसू के फूलों से तैयार यह टी एक बेहतरीन डिटॉक्स टॉनिक के रूप में काम करती है।
- त्वचा की सेहत को सुधारती है।
- पाचन में सहायक होने के साथ-साथ यह जोड़ों के दर्द (Joint Pain) से भी राहत दिलाती है।
5. NLS Tea कैसे तैयार करें?
- एक बर्तन में 1 कप (लगभग 150-200 मिलीलीटर) ताज़ा पानी उबाल लें।
- उबलने के बाद जिस भी फ्लेवर की आप टी बनाना चाहते हैं उसकी आधा चम्मच (लगभग 1.5 से 2.0 ग्राम) टी लेव्स टी पॉट में डाल दें। यदि आपके पास अपनी ताजी पत्तियां उपलब्ध हैं तो ताजी पत्तियां डाल लें।
- स्वाद और मिठास के लिए इसमें चीनी की जगह 1 चम्मच (10 ग्राम) बिना मसाले का गुड़ / देशी खांड / शक्कर उबलते हुए पानी में मिलाएं।
- पानी को 2–3 मिनट धीमी आंच पर अच्छी तरह उबलने दें।
- आंच बंद कर दें और बर्तन को 2 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- चाय को कप में छान लें और गरमा-गरम आनंद लें।
Watch now – NLS Tea Kaise Banayen
6. NLS Tea सर्दियों में क्यों है सेहत का सबसे बड़ा उपहार?
यदि आप अपनी सेहत से समझौता किए बिना, सर्दियों के मौसम में चाय के मजे और चुस्की का आनंद लेना चाहते हैं, तो नेचुरल लाइफ स्टाइल की NLS Tea आपके लिए प्रकृति का एक अद्भुत वरदान है। NLS Tea न केवल आपको ठंड से बचाती है, बल्कि:
- आपके फेफड़ों को साफ़ रखकर कफ और नजले-जुकाम से राहत देती है।
- शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाती है।
- चाय की लत छुड़ाने के दौरान होने वाले सिरदर्द को बिना किसी दवा के प्राकृतिक रूप से शांत करने में मदद करती है।
Note – जिन लोगों को चाय न मिलने पर सिरदर्द होता है उन लोगों को जब Normal Tea, ग्रीन टी और ब्लैक टी को छोड़कर NLS Tea पर shift करने पर अगर सिरदर्द की समस्या हो तो 2 – 3 दिन आपको सिर पर NLS पट्टी रखकर सिर दर्द को सही करना है, 2 – 3 दिन में आप देखेंगे कि आपको चाय न मिलने पर भी सिरदर्द नहीं होगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
चाय केवल एक पेय पदार्थ नहीं, बल्कि आपकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है। ज़हर रूपी केमिकल्स और कैफीन वाली चाय को अलविदा कहें और मां प्रकृति द्वारा दी गई इस सात्विक NLS Tea को अपनी जीवनशैली में अपनाएं।
